फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा चचाजान, अब्बाजान मिलकर नहीं बनाकर पाएंगे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने विकास भवन सभागार में वार्ता करते हुए कहा कि चचाजान और अब्बाजान मिलकर भी चुनाव लड़ें, तो भाजपा के सामने टिक नहीं पाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की और इसी विकास के बल पर फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन सभागार में यूपी सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों पर पत्रकारों से प्रभारी मंत्री ने वार्ता की। कहा कि यह वही यूपी है जो वर्ष 2017 से पहले विकास के नाम पर देश की ग्रेडिंग में 12वें स्थान पर था, आज यूपी दूसरे स्थान में पहुंच गया है। योगी सरकार ने साढ़े चार साल में जो काम कर दिए हैं, उनको पिछली सरकारें सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही थी। उन्होंने शहर की अधूरी
सीवर लाइन के बाबत कहा कि यह अब उनकी प्राथमिकता में है, 10 वर्ष से अधिक से अधूरे पड़े औगासी पुल को पूर्ण कराने और बारिश में जिन सड़कों में गड्ढे हुए हैं उन्हें 90 दिन के अंदर चकाचक बनाने की बात कही। किसान आंदोलन की आगुवाई कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भी हमला बोला। कहा, जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए, अब उनके मुंह से हराने की बात ठीक नहीं। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर भी हमला बोला और इन पर जनता के शोषण का आरोप लगाया। इससे पहले उन्होंने यूपी सरकार के साढ़े चार साल बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

बिंदकी। सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का जिले के प्रभारी मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगा। मरीजों को अब निशुल्क ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, खागा विधायक कृष्णा पासवान, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेश सिंह, दिनेश बाजपेयी, राजेंद्र पटेल, अपर्णा गौतम, गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, अतुल द्विवेदी, सौरभ बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, रोहित कश्यप, सत्यम अग्रवाल, अंकित गुप्ता, रितिक विश्वकर्मा मौजूद रहे।
बिंदकी। बिंदकी सीएचसी में लगा 200 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट में प्रति घंटे 12 हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा । इससे सीएचसी के 50 बेडों में 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें