फतेहपुर। धोखाधड़ी कर दूसरे को जमीन बेचने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ असोथर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कब्जा लेने पहुंचने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की गई है।
असोथर थाना क्षेत्र के टीकर नरायनपुर गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सात जून 2020 को गांव के जसवंत सिंह से एक जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा के कुछ दिन बाद कब्जा लेने पहुंचा, जहां पता चला कि उसी जमीन का बैनामा जसवंत एक महिला को पहले कर चुका है। धोखाधड़ी का पता लगने पर जसवंत के पास
पहुंचा। उससे जमीन पर कब्जा दिलाने की बात कही। कब्जा लेने के दौरान जसवंत, टीकर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार, मीरपुर चक कोर्रा सादात निवासी वीरू सिंह ने गालीगलौज व मारपीट करते हुए भगा दिया। मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। असोथर थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।