हसवा। बाड़े में बंद अन्ना गोवंशों को बीडीओ के निर्देश पर ग्रामीण असवा बक्सपुर गोशाला लेकर गए। यहां 30 गोवंशों को गोशाला में ले लिया गया और बचे हुए गोवंशों को लेने से मना कर दिया गया। नाराज ग्रामीणों ने बचे हुए गोवंशों को बाहर ही छोड़ दिया।
ब्लॉक के भैरवां गांव में अन्ना गोवंशों को ग्रामीणों ने बाड़ा में बंद कर दिया था। पंचायत सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा ने ग्रामीणों को समझा कर गोंवशों को गोशाला में पहुंचाने के लिए कहा। बीडीओ चंद्रमणि ने भी गोवंशों को गोशाला में छोड़ने के निर्देश दे दिए। शुक्रवार को ग्रामीण गोवंशों को लेकर असवा बक्सपुर गोशाला ले गए।
यहां पर पंचायत सचिव विपिन कुमार ने 30 गोवंश अंदर करा लिए। बचे हुए 20 गोवंशों को लेने से मना कर दिया। इस पर नाराज ग्रामीण गोवंशों को गोशाला के बाहर छोड़ दिए। सचिव विपिन ने बताया कि गोशाला में 120 गोवंश हैें, क्षमता 150 की है। इससे अधिक गोवंश यहां रखे जाएंगे तो अव्यवस्था होगी।