फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजे गणपति, हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले में जगह-जगह पांडालों व घरों में विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसी के साथ दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

विघ्नहर्ता व सिद्धिविनायक गणेश की प्रतिमा स्थापना को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। देर रात और मंगलवार की दोपहर में ही भक्त ट्रैक्टरों व हाथ ठेलियाें में गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों के बीच पंडाल स्थल तक ले गए। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ स्थापना की गई। कबरई संवाद के अनुसार गणेश उत्सव पर कस्बे में दो स्थानों पर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस मौके पर युवा हिंदू सेवा समिति के शांतनु तिवारी, कंचन सोनी, मयंक गुप्ता, हर्ष त्रिपाठी, राजेश सोनी, सुधांशु तिवारी, जीतू विश्वकर्मा, शेखर नामदेव, अमित, कुलदीप सेन आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार रामलीला मैदान में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणेश उत्सव समिति के सदस्य राहुल साहू ने बताया कि गणेश उत्सव परंपरागत तरीके से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें व्यापारियों के सहयोग से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। श्रीनगर संवाद के अनुसार मोहल्ला भैरवगंज में 50 सालों से मनाए जा रहे गणेश उत्सव को लेकर इस बार भी चंद्रशेखर तिवारी के आवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान कीर्तन आदि के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें