फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर पैर रखते ही महिला की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
रनीता देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव में एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एकारी गांव निवासी बुद्धीलाल की पत्नी रनीता देवी (27) घर में बच्चों के साथ चारपाई में सो रही थी। बुधवार सुबह नींद खुलने पर उसने जैसे ही जमीन पर पैर रखा।
तो वहां पर धूम रहे सांप ने उन्हें डस लिया। महिला की चीख सुनकर ससुर रामकृपाल मौर्य और सास की नींद खुली। वह बहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह उसे झाड़ फूंक के लिए तीन चार गांव लेकर गए। मृतका का पति गुजरात में रहता है। लेखपाल सुशील कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पांच लाख का मुआवजा मिलेगा।
बारिश में रहें सावधान
चिकित्सा प्रभारी डॉ.अनुपम सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप के बिलों में पानी भर जाता है। इसलिए वह जमीन पर आ जाते हैं। सांप के डसने से डरे नहीं बल्कि स्वास्थ्य केंद्र जाए। अधिकांश मौतें जहर की वजह से नहीं बल्कि हार्टफेल होने से होती है। सांप काटने के स्थान पर कसकर कपड़ा बांध दे जिससे जहर का प्रवाह रुक जाए। उस स्थान पर चीरा लगा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें