अंबेडकर पार्क में बसपा के नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते बसपाई। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बसपाइयों ने नए सेक्टर प्रभारियों का स्वागत किया। रविवार को कलक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने डॉ. दीप गौतम को मुख्य सेक्टर प्रभारी, अरुण केशकर मुख्य सेक्टर प्रभारी, चंद्रभान यादव को सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल मनोनीत किया है।
तीनों पदाधिकारियों का रविवार को आंबेडकर पार्क में बसपाइयों ने स्वागत किया। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी वकील अहमद, जिलाध्यक्ष नीरज पासी, सूर्य भवन गौतम, प्रवेश कुमार गौतम, खलील अहमद, विमल पासी, मान सिंह लोधी, फरान खान, राजेश कुमार गौतम, प्रमोद कुमार, सौरभ गौतम, रोहित लोधी, गुड्डू सविता, कासिम खान, मदन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।