फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के कार्य व सीमा विवाद का सत्यापन करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। नगर पंचायत किशनपुर की ओर से नई बस्ती में कराए गए लाखों के विकास कार्य और सीमा का सत्यापन बुधवार को राजस्व टीम ने किया। नई बस्ती में कराए गए कार्यों को देखा और सीमा की पैमाइश भी की। टीम अपनी रिपोर्ट एसडीएम खागा को सौंपेगी।
विज्ञापन

नई बस्ती का सीमा विवाद नौ महीने से चल रहा है। यहां पर नगर पंचायत से विकास कार्य कराए गए हैं और मतदाता सूची में भी नाम है। लेकिन जब नई बस्ती के लोग आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करते हैं, तो नगर पंचायत यहां के लोगों को रामपुर राजस्व ग्राम का बताकर पल्ला झाड़ लेता है। नई बस्ती के लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड किशनपुर नगर पंचायत के पते पर बने हैं। इस कारण से इनके आवेदन रामपुर ग्राम पंचायत में स्वीकार नहीं किए जाते हैं।
अमर उजाला ने नई बस्ती के लोगों की खबर 24 अगस्त को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। तब तहसील प्रशासन ने पांचवीं बार राजस्व टीम भेज कर स्थलीय सत्यापन कराया। राजस्व टीम ने रिपोर्ट जांच समिति अध्यक्ष एसडीएम खागा को देेने की बात कही है।
विज्ञापन

मनोनीत सभासद रामराज सिंह, सुनील शुक्ला और नई बस्ती के आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर ने इसकी शिकायत शासन स्तर से की थी। जिसमें नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये के विकास कार्य नई में कराने और अब उसी नई बस्ती को नगर पंचायत से बाहर होने पर जांच कराने की मांग की थी।
तत्कालीन जिलाधिकारी ने एसडीएम खागा के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी, जिसमें अधिशाषी अभियंता निचली गंगा नहर, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग, सहायक अभियंता डीआरडीए को जांच के लिए निर्देश दिए थे। जांच टीम चार बार स्थलीय व भौतिक सत्यापन कर चुकी है। अभी तक हल नहीं निकल सका। बुधवार को पांचवीं बार जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें