दुष्कर्म आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया
क्रासर
चार साल की बच्ची के साथ आरोपी ने की थी दरिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। चार साल की बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजा गया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ अक्तूबर की शाम दुर्गा पंडाल से चार साल की मासूम को 13 साल का आरोपी बहाने से ले गया था। बच्ची के साथ आरोपी ने गलत काम किया था। बच्ची की रक्तस्त्राव से हालत बिगड़ गई थी। मामले की बच्ची की मां ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि आरोपी को जुुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजा गया है।