फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को चार महीने से मानदेय नहीं दिया। ऐसे में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर चार महीने का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मार्च 2021 में जेम पोर्टल के माध्यम से एनजीओ ने डाटा इंट्री ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय, लैब टेक्नीशियन एवं स्वीपर की नियुक्ति जिले भर के अस्पतालों में की थी। 31 जुलाई से काम करते हुए उन्हें चार महीने हो गए हैं, लेकिन एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में उन्हें
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उनका सेवा विस्तार भी किया जाए। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, अमित पांडेय, प्रवीण वर्मा, इमरान, राजू शर्मा, भूपेंद्र कुमार, प्रशांत दीक्षित, अमित कुमार, अंकित कुमार, प्रिंस कुमार, इंद्रभान और अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें