फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड शिविर में हंगामा

Sat, 13 Dec 2014 12:41 AM IST
(ब्यूरो) अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मेें लगे आधार कार्ड के शिविर के दूसरे दिन कार्यदाई संस्था कार्वी डाटा मैनेजमेंट के कर्मचारियों के कार्य शुरू करने से पहले ही हो हल्ला शुरू हो गया। गी लंबी भीड़ के बीच कुछ दबंग हेकड़ी दिखाते हुए आगे जा पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीछे से इसका विरोध शुरू हुआ था तो विरोध करने वालों को खामोश हो जाने की हिदायत देते हुए काउंटर में आधार कार्ड के फार्माें के साथ मौजूद मैनेजर स्वतंत्र कुमार दीक्षित से ज्यादती की गई। बकौल मैनेजर, उनके लाइन से फार्म लेने की बात कहने पर तीन-चार युवकों ने हाथ से आधार कार्ड के आवेदन फार्म छीन कर उन्हें फाड़ डाला इसका अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ धक्का मुक्की के साथ फार्म छीन कर फाड़ डाले। रीब पंद्रह मिनट तक मची अफरातफरी से उम्रदराजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई तो भीड़ के बीच दबते दबते बचे। कैंपस में हंगामा देखकर नगर पालिका के मुलाजिमों ने पुलिस को इत्तला की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के लाठियां पटकने पर बवाल थम सका।
विज्ञापन

इंसेट
युवती से अभद्रता की कोशिश
नगर पालिका परिषद कैंपस में आधार कार्ड फार्म हासिल करने के दौरान महिलाओं व युवतियों को मुसीबत में घिरे देखा गया। भीड़ में फंसी एक युवती से भी अभ्रदता हुई। युवती के चीखने चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद संजय लाला ने पालिका के कुछेक कर्मियों की मदद से युवती को भीड़ के बीच से बाहर निकाल कर को आपरेटिव बैंक ले गए। घटना से उक्त युवती काफी देर अवाक रही।
इंसेट
कार्यदाई संस्था ने हाथ खड़े किए
आधार कार्ड की आवेदन प्रक्रिया के दौरान बवाल हो जाने से कार्यदाई संस्था ने काम करने से हाथ खडे़ कर लिए। कार्यदाई संस्था के नगर पालिका परिषद कैंपस छोड़ने के बाद सारा दिन लोग संस्था के लोगों को खोजते रहे। मसवानी के सुरेश कुमार दोपहर ढाई बजे आधार कार्ड के लिए आए थे। पूछने पर बताया कि कल भीड़ अधिक थी जिसके चलते लौटना पड़ गया।
विज्ञापन


साइड स्टोरी
अब वार्ड वार बनेंगेे आधार कार्ड
फतेहपुर। अब आधार कार्ड के लिए नगर पालिका परिषद के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। कार्यदाई संस्था ने सोमवार से वार्डवार आधार कार्ड बनाने का फैसला लिया है। आधार कार्ड के लिए आईडी प्रूफ अनिवार्य होगी। जिस पर सभासद की सहमति भी अनिवार्य होगी। आवेदनकर्ता को निवास प्रमाण पत्र के साथ पहचान पत्र की फोटो कापी सभासद से सत्यापित करवा कर देनी है। ऐसे में तमाम आवेदनकर्ताओं को इस व्यवस्था का खामियाजा भी उठाना पड़ सकता है। समय से सभासद के न मिलने से वार्डवार चलने वाली प्रक्रिया से तमाम शहरी बाहर हो सकते हैं।

कोट
नगर पालिका में हुए हो हल्ला के बाद वार्ड वार आधार कार्ड की प्रक्रिया चालू करने का फैसला लिया गया है। यह काम सोमवार से चालू हो जाएगा। सभासद के वैरीफिकेशन न होने के मामले में कहा कि इसके लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। स्वतंत्र कुमार दीक्षित, मैनेजर, कार्वी डाटा कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें