फतेहपुर। इलाहाबाद से तैनाती स्थल बांदा जा रहे एसडीएम की कार सोमवार सुबह लगभग दस बजे अनियंत्रित होकर खंदक में चली गई। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पर थाने का फोर्स पहुंचा। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एडीएम जेपी गुप्ता मौके पर पहुंचे। बाद में सरकारी गाड़ी से उन्हें इलाहाबाद घर भिजवाया गया।
इलाहाबाद कर्नलगंज थाना क्षेत्र के टैगोर टाउन निवासी अविनाश त्रिपाठी बांदा जिले में एसडीएम हैं। बताया गया कि इलाहाबाद से सुबह निजी कार से खुद ड्राइव करते हुए बांदा जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के धर्मदासपुर के पास कार का एसी बंद करने लगे, तभी कार बेकाबू होकर खंदक में चली गई। हादसा देखकर आसपास के लोग
दौड़कर पहुंचे। लोगों को पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे एसडीएम को बाहर निकाला। एडीएम जेपी गुप्ता ने इमरजेंसी में उनका इलाज कराया। हालत में सुधार आने पर राजस्व कर्मी ओम प्रकाश के साथ इलाहाबाद भेजा गया।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- थरियांव हाईवे किनारे खंदक में पड़ी कार
2- घायल एसडीएम अविनाश त्रिपाठी
बांदा एसडीएम की कार खंती में घुसी, घायल
एसी बंद करते वक्त लहरा गई कार, इलाज के बाद इलाहाबाद घर वापस भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो