फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रास्ते में बकरी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। आबूनगर चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती निवासी मोहम्मद शहंशाह, मोहम्मद सऊद, साजदा, नाजिया व उनके पति के बीच रास्ते मे बंधी बकरी को लेकर कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी, डंडों व पत्थर से हमला किया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। विवाद में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्ष आबूनगर चौकी पहुंचे। एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें