फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी माफियाओं ने सागौन के 50 पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थानाक्षेत्र के बिलारीमऊ गांव में लकड़ी माफिया ने 50 सागौन के पेड़ काट डाले। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर दो ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आरएल सैनी के निर्देश पर वन दरोगा शिवमंगल यादव, रामराज, वन रक्षक बृजेश यादव बिलारीमऊ पहुंचे। यहां वाहन में लदी सागौन की लकड़ी बरामद की। टीम ने पुष्टि की कि बिना अनुमति के 50 पेड़ काटे गए हैं।
कानपुर के ठेकेदार विनय और थरियांव थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी ठेकेदार मूर्तिकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जब्त वाहन वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में खड़ा करा दिया गया है। वन दरोगा शिवमंगल यादव ने बताया कि इससे पहले मीरपुर में पांच नीम के हरे पेड़ भी काटे गए थे। उस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें