फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर में 12 सितंबर की रात आग लगा दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

किशनपुर के एक गांव का रहने वाला अनुसूचित जाति का पीड़ित परिवार आठ सितंबर को कौशांबी में रहने वाले रिश्तेदार के घर चला गया था। 12 सितंबर की रात उनके घर में आग लगा दी गई। इससे घर का सामान जलकर राख हो गया। परिवार सोमवार को घर पहुंचा तब जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
परिवार के मुखिया ने बताया कि उसकी तीन बेटी और दो बेटे हैं। तीसरे नंबर की नाबालिग बेटी के साथ एक साल पहले 40 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी आरोपी जेल में है। अब मामले में गवाही हो रही है। दुष्कर्म आरोपी के कुछ करीबी तीन माह से समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

वह उनसे छिपकर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था। आरोपियों ने सात सितंबर की शाम उसे धमकी दी थी। डर के कारण परिवार को लेकर आठ सितंबर को कौशांबी में रहने वाले रिश्तेदार के घर चला गया था। आरोपी पक्ष के तीन लोगों को 12 सितंबर की रात खेत पर मौजूद भतीजे ने आग लगाते देखा। उसने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घटना में जिसके नाम सामने आएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिवार किसी भी समय पुलिस की सुरक्षा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें