फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने एडीओ को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। भाकियू की मंगलवार को ब्लाक परिसर में बैठक हुई। इसमें प्रशासक कार्यकाल में ग्रामपंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग उठी। इस दौरान धरनास्थल पर पहुंचे एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्रनाथ को कार्यकर्ताओं ने बंधक बना लिया। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी के आश्वासन पर तीन घंटे बाद एडीओ को छोड़ा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि बवारा, बनकटा, अयाह ग्राम पंचायत में प्रशासक कार्यकाल में सचिवों ने करोड़ों का खेल किया है। बवारा ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट, वाल पेंटिंग के नाम पर छह लाख 51 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि पूरे ग्राम पंचायत में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई और न ही वॉल पेंटिंग कराई गई है। इसी तरह अयाह ग्राम पंचायत में विकास कराने की धनराशि का बंदरबांट किया गया है।
गौरी, अयाह में अपात्रों को आवास की सूची में नाम हैं। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने प्रशासक कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच कराने का आश्वासन दिया, तब भाकियू का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर सोनू सिंह, घनश्याम गुप्ता, शिवजीत सिंह, भानू पटेल, शिवम कछवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें