फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनगंज छात्रावास के बहुरेंगे दिन, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पांच साल से अधबने पड़े हुसैनगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्रावास के दिन जल्द बहुरेंगे। शासन ने इसके निर्माण के लिए एक करोड़ तीन लाख 25 हजार का बचा बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने 2016-17 में जिले के तीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में छात्रावास स्वीकृत किए थे। प्रत्येक छात्रावास के निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख 25 हजार का बजट भी मंजूर हुआ था। तीनों छात्रावासों के निर्माण के लिए पहली किश्त 67 लाख की जारी की थी। कार्यदायी संस्था पैकफेड ने जीजीआईसी मलवा, सहिली, हुसैनगंज में निर्माण भी शुरू कराया था। एक साल तक छात्रावासों में निर्माण चला, लेकिन दूसरी किश्त न मिलने के कारण काम बंद हो गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग निर्माण पूरा कराने के लिए बराबर बजट की मांग करता आ रहा था।
सितंबर महीने में सहिली छात्रावास का अवशेष बजट जारी हुआ था। इसका निर्माण प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी की पैरवी पर सोमवार को हुसैनगंज छात्रावास निर्माण की अंतिम किश्त जारी हुई। फिलहाल मलवा छात्रावास का निर्माण शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सहिली छात्रावास का निर्माण चालू है। हुसैनगंज छात्रावास की अंतिम किश्त मिल चुकी है। जल्द ही इसका भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें