फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने महिला की ईंट से कूंच कर की हत्या, तेजाब डाला

विज्ञापन
मालती की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पत्नी की ईंट से कूंच कर हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक शराबी ने पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। चेहरा और हाथ तेजाब डालकर जला दिए। शव छत पर पड़ा मिला। आंगन में खून से सनी ईंट मिली और दीवारों पर भी खून के निशान थे। मृतका की बड़ी बहन ने बहनोई पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान मिले हैं। खेतों में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी मालती कटियार (54) का पति जबर सिंह शराब का आदी है। मालती के नाम 10 डिसमिल कीमती जमीन है। उसे बेचने के लिए जबर दबाव बना रहा था। इससे पति-पत्नी में विवाद होता था। जबर शराब के नशे में उसे पीटता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने मकान की छत पर चादर से कुछ ढंका देखा।
विज्ञापन

आसपास की छतों पर तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे। सीढ़ियों के नीचे आंगन में एक ईंट खून से सनी पड़ी थी। तालाब की ओर खुलने वाले लोहे के दरवाजों और दीवार पर खून के निशान थे। छत पर पहुंचकर चादर हटाई तो खून से लथपथ महिला का शव दिखा। उसके चेहरे और हाथों पर तेजाब डाल गया था। शव में कीड़े पड़ गए थे और बदबू उठ रही थी। इससे अनुमान है कि दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया गया।
जबर घर में नहीं था। इससे पुलिस को भी संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के साथ खोजबीन की, तो वह तालाब की दूसरी तरफ खेतों में खड़ी फसल के किनारे बैठा मिल गया। पुलिस ने उसे पकड़कर कोतवाली भेज दिया। मालती की बड़ी बहन शांति देवी ने जबर सिंह के खिलाफ डंडा और ईंटों से कुचलकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
सोमवार को तालाब में दिया था धक्का
सोमवार रात करीब नौ बजे खाना खाते समय आरोपी ने मालती को तालाब में धकेल दिया था। शोर होने पर पड़ोसियों ने उसे निकालकर बड़ी बहन शांति देवी के घर भेज दिया था। मंगलवार को वह माफी मांग कर साथ ले आया था।
दुकान चलाकर गरीबी से लड़ रही थी जंग
मालती जिस कमरे में लेटती थी, उसी में पान-पुड़िया, तंबाकू, बिस्कुट, टॉफी बेचकर दो वक्त की रोटी की जुगाड़ करती थी।
बहन की बेटी ली थी गोद, जन्मी बालिका की मौत
मालती ने फैजबाग निवासी बहनोई की बेटी सोनी को बचपन में ही गोद ले लिया था। इसके कई साल बाद उने डोली उर्फ मुस्कान को जन्म दिया था। जबर सोनी की शादी नहीं कर रहा था तो बीते महीने उसके पिता विनोद ने विवाह कर दिया था। जन्मी बेटी मुस्कान (15) बीमार हो गई, तो उसका भी इलाज नहीं कराया, लिहाजा उसकी छह माह पहले मौत हो गई थी। यह भी विवाद की एक वजह रही।
कमरे में लगी है नकब
मालती जिस कमरे में लेटती थी, उसकी अंदर से कुंडी लगी हुई थी। बरामदे की दीवार में नकब लगी है। लोगों का कहना है कि मालती संग जब मारपीट होती थी, तो वह इसी कमरे में बंद हो जाती थी। सवाल है कि यदि वह कमरे में बंद हो गई थी, तो नकब लगाकर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

‘चांदपुर में महिला मालती का शव छत पर पड़ा मिला। उसकी हत्या दो दिन पहले की गई मालूम हो रही है। परिवार के लोग उसके पति को शराबी बता रहे हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।’
-अजय प्रताप सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें