ई-रिक्शा में चारपाई बांधकर घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
- फोटो : FARRUKHABAD
एंबुलेंस का नंबर नहीं मिला तो ई रिक्शा पर रख ली चारपाई
फर्रुखाबाद। ई-रिक्शा से गिरकर एक किशोर का पैर टूट गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस का नंबर मिलाया, मगर नहीं मिला। उन्होंने बिना इंतजार किए ई-रिक्शा पर चारपाई बांध ली। किशोर को उसी पर लिटाकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
गांव अमेठी के मोहल्ला धुबियाना निवासी स्व. प्रमोद दिवाकर का 16 वर्षीय पुत्र मोहन ई-रिक्शे से माल ढोने का काम करता है। दोपहर करीब 12 बजे वह ई-रिक्शा से गिर गया और पहिया ऊपर से निकल गया। इससे उसका पैर टूट गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस का नंबर मिलाया, मगर नहीं मिला। इस पर उसके मामा घनश्याम ने ई-रिक्शा पर चारपाई बांध ली। उसी पर लिटाकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंच गए। घनश्याम ने बताया कि किशोर को भर्ती कर दिया गया है।