फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए युवक का फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ननिहाल आए युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक दो दिन से गुमशुम रह रहा था। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी इतवरीलाल कई वर्ष से हरियाणा में रह रहे हैं। वह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका 23 वर्षीय पुत्र संजय कुमार लखनऊ की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। 12 नवंबर को वह शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी कृपाशंकर के घर अपनी ननिहाल में आया था। ननिहाल आने के बाद भी वह खुश नहीं था। दो दिन गुमशुम बना रहा।
रविवार रात संजय खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सोमवार सुबह नानी तारावती भैंस को चारा डालने के बाद संजय के कमरे में पहुंचीं तो उसको कुंडे पर फंदे पर लटकता देखा। तारावती के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। सूचना पर पुलिस शव को फंदे से उतरवाया। संजय के मोबाइल की जांच की गई। 12 बजे तक संजय के मोबाइल चलाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मौसी साधना व नानी तारावती ने बताया कि संजय चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन भाई अजय, रोहित, मोहित व एक बहन है। संजय के पिता को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें