कायमगंज। गांव पितौरा निवासी फल आढ़ती से अलग-अलग स्थानों के पांच व्यापारियों ने लाखों रुपये के फल खरीदकर रुपये देने से मना कर दिया। फल आढ़ती ने व्यापारियों के खिलाफ अमानत में खयानत करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव पितौरा निवासी इफ्तेखार खां की मंडी समिति में फल की आढ़त है। उनकी आढ़त से बाहर के व्यापारी फल खरीदकर ले जाते थे। आगरा के खेरागण रोशन घाटी निवासी थान सिंह ने 12,75,020 रुपये, आगरा के सिकंदरा और बासेपुर निवासी शेरा ने 1,34,500 रुपये का केला, हिमाचल प्रदेश के सोलन बद्दी निवासी अनिल सिंघला ने 2,85,360 रुपये का नींबू, हरियाणा के मेवात, पुन्हाना निवासी प्रेमचंद्र ने 3,12,363 रुपये का आम, हरियाणा के मेवात झोपड़ीन नूह निवासी मुस्तकीम ने 3,66,060 रुपये का आम अलग-अलग तारीखों को खरीदा था।
आढ़ती ने भुगतान मांगा तो टाल मटोल करते रहे। इसके बाद सभी व्यापारियों ने भुगतान करने से मना कर जान से मारने की धमकी दी। आढ़ती ने सभी व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।