फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते शिवकुमार के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साले के बेटे की शादी में परिवार के साथ जा रहे बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक, पत्नी, बेटा और साली घायल हो गई। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी शिवकुमार (30) के साले अनोस के पुत्र शिवम की शादी है। शिवकुमार गुरुवार शाम करीब चार बजे शादी में शामिल होने गुरसहायगंज बाइक से जा रहा था। उसके साथ पत्नी सुधा (26), पुत्र तनिश (3) और साली सुखरानी (5) भी थी।
याकूतगंज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे चारों दूर जा गिरे। शिवकुमार हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने चारों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वह मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची मां सिया देवी, भाई कमल किशोर और बहन पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें