फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थोँ के पांच नमूने फेल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में खाने की चीजों के पांच नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल हो गए। ताज्जुब यह है कि सभी ब्रांडेड मोनोग्राम के थे। इससे खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ अक्तूबर व नवंबर माह में अभियान चलाकर नमूने एकत्रित किए थे। प्रयोगशाला से मुख्यालय को मिली जांच रिपोर्ट में पांच ब्रांडेड खाद्य पदार्थों के नमूने फेल पाए गए।
इसमें शहर के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास स्थित अमित गुप्ता की दुकान से काजू, नाला मछरट्टा स्थित आशीष कुमार की दुकान से ब्रांडेड किशमिश, मंझना स्थित उमंग कुमार गुप्ता की दुकान से ब्रांडेड बादाम व राजेपुर में मुनेश्वर दयाल की दुकान से ब्रांडेड सिंघाड़े का आटा जांच में मिथ्या छाप निकला है।
विज्ञापन

कस्बा मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड स्थित मुकेश कुमार गुप्ता के नितिन मेडिकल स्टोर से ब्रांडेड फूड सप्लीमेंट का नमूना भी फेल हुआ है। अभिहित अधिकारी सैयद शाहनवाज हैदर आब्दी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद भी दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें