फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से कल्पवासी सराबोर, राउटियां टपकीं

विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर कलश भरने जाते बच्चे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुबह की रिमझिम ने कल्पवासियों को सराबोर कर दिया। कई राउटियां टपकने लगीं। कड़ाके की ठंड के बाद भी गंगा तट पर आस्था की बयार बह रही है। जगह-जगह हवन पूजन होते रहे। हालांकि कोरोना के भय से कलश यात्रा में भीड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

भागीरथी के तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। शनिवार सुबह रिमझिम बारिश ने कल्पवासियों को भिगो दिया। सुबह नौ बजे बारिश बंद होने पर गंगा भक्तों को राहत मिली। श्रीपंच दसनाम जूना भैरव अखाड़ा के महंत मनोज भारती बब्बा गुरु के आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। महिलाओं व बच्चों ने गंगा के तट पर पहुंच कर कलशों में जल भरा।
बब्बा गुरु ने कहा कि कोरोना के चलते कलश यात्रा में भीड़ नहीं बुलाई गई। एक सप्ताह तक चलने वाली कथा का एक फरवरी को भंडारा होगा। आदर्श क्षेत्र में चल रही कथा में सुबह यज्ञ हुआ। स्वामी सत्यस्वरूप महाराज ने कहा कि यज्ञ की आहुति से देव प्रसन्न होते हैं। इसके धुएं से हवा शुद्ध होती है। इससे बीमारी कम हो जाती है। मेला व मनोरंजन क्षेत्र में सर्दी का असर दिखा। कल्पवासी अलाव के सामने तापते रहे। शाम को गंगा आरती में रौनक दिखी।
विज्ञापन

वाहन ठेकेदार को एफआईआर की चेतावनी
मेला रामनगरिया में आने वाले वाहन स्वामियों से वाहन स्टैंड ठेकेदार अवैध वसूली कर कर रहा है। इसकी शिकायत भाकियू जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट/मेला सचिव दीपाली भार्गव ने ठेकेदार को फटकार लगाई। कहा कि तय शुल्क ही वसूला जाए। यदि शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिजली ठेकेदार को भी वसूली बंद करने की हिदायत दी।
पैंटून पुल पर वाहन प्रतिबंधित
मेले में पैदल और वाहन चालक गंगा पुल से न आकर पैंटून पुल से निकलते हैं। मेला कोतवाली पुलिस ने वाहन ठेकेदार के कहने पर पैंटून पुल के दोनों ओर बल्ली लगा दी।
सर्दी-जुकाम के बड़े मरीज
मौसम की खराबी से कल्पवासी सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। शनिवार को एलोपैथिक अस्पताल में 192 , होम्योपैथिक में 84, आयुर्वेदिक में 112 मरीजों को दवाएं दी गईं।
मेले में चोरों का आतंक
मेले में रात के वक्त पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। हरदोई के थाना बघौली के गांव बरखेड़ा के सुशीला सिंह, सदाप्यारी मनोज भारती बब्बा गुरु के आश्रम के पास राउटी में रह रही हैं। रात करीब एक बजे चोर झोपड़ी में घुसे। सुशीला जागकर चिल्लाने लगीं, तो चोर भाग गए। शीतला देवी आश्रम से चोर एक साइकिल ले गए। कल्पवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
आश्रमों में बल्ब लगाने की मांग
शमसाबाद। ढाई घाट गंगा के तट पर लगे मेले में संतों के आश्रमों में रोशनी नहीं है। रात के वक्त अंधेरा रहने से लोग परेशान हैं। कल्पवासियों ने मेला अध्यक्ष महंत विजय गिरी से प्रशासन से केरोसिन दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी संतों के आश्रमों में एक-एक बल्ब लगाया जाए। इस मौके पर बाबा महेशानंद, सर्वेश्वर आनंद, गिरीशानंद आदि साधु-संत मौजूद रहे।

रानगरिया मेले के आदर्श क्षेत्र में यज्ञ में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेले में वाहन स्टैंड ठेकेदार से बात करतीं सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें