फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर सहित चार की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रांसपोर्टर सहित चार लोगों की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खतराना निवासी मोहित मिश्रा (37) ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे। लालगेट से कादरीगेट जाने वाले रास्ते पर ट्रांसपोर्ट है। मोहित को कई दिन पहले बुखार आ गया था। उनके लीवर में इंफेंक्शन हो गया था। परिजनों ने दिल्ली के नर्सिगहोम में भर्ती कराया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। शाम को शव घर पहुंचा। परिवार मेें पत्नी पूजा व तीन बेटियां हैं।
नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला बारग निवासी अमीर सिंह(68) को भी पांच दिन से बुखार था। परिजनों ने शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला नगला धोबियान निवासी मोबाइल विक्रेता राहुल राजपूत भी चार दिन से बुखार की चपेट में थे। रविवार को उसकी मौत हो गई। एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव फरसौली निवासी 52 वर्षीय प्रीतम को परिजन रविवार को सीएचसी कायमगंज लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रीतम को बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें