फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल 12 रुपये सस्ता कर दिया जनता को दिवाली तोहफा : सांसद

विज्ञापन
सासंद मुकेश राजपूत व साथ में बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल पर 12-12 रुपये रेट गिराकर जनता को दिवाली का तोहफा दिया है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने अपने आवास पर पत्रकारों को जानकारी देकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे तकनीकी दिक्कत के चलते जनपद से नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने जिले को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 730सी हाईवे से लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। इसकी स्वीकृति भी मिल रही है। केंद्र सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाकर 1700 रुपये कर दी। इससे किसानों को पुराने रेट पर ही डीएपी उपलब्ध है। बिजली संकट आता देख कोयला की कमी को आनन-फानन पूरा कर लोगों को भरपूर बिजली मुहैया कराई गई। उन्होंने कहा कि बारिश व बाढ़ से किसानों की बर्बाद हुई आलू, सरसों, धान की फसलों का मुआवजा दिलाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। बीमा कंपनी भी सर्वे कर रही है। शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बेवर से पीलीभीत तक जाने वाली हाईवे का निर्माण तीन माह में शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अन्य सड़कें भी शीघ्र ही गड्ढामुक्त होंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी में देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने डीजल पर 10 रुपये व पेट्रोल पर 5 रुपये दाम गिराए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने डीजल पर दो रुपये व पेट्रोल पर 7 रुपये प्रति लीटर कम किए हैं। इससे जनता को अब डीजल व पेट्रोल 12-12 रुपये कम रेट पर मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, दिलीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें