फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम इलेवेन ने हॉकी का फाइनल जीता

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में स्टेडियम इलेवेन की टीम ने एमआईसी की टीम को एक गोल से हरा कर विजय हासिल की। सिविल जज अचल प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुक्रवार को स्टेडियम इलेवेन और एमआईसी टीम के बीच हॉकी का फाइनल मैच हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। गोल करने के लिए खिलाड़ियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। मैच के अंतिम क्षण में स्टेडियम इलेवेन की टीम के खिलाड़ी अरुण कुमार ने एक गोल कर स्टेडियम टीम को विजय दिलाई। स्टेडियम टीम की ओर से अजय माथुर, शारिक अली, दीपक कठेरिया तथा एमआईसी टीम की ओर से अर्जुन, रोहित, वीरेंद्र कुमार व आशिफ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
निर्णायक की भूमिका नदीम अहमद सिद्दीकी व रवि शाक्य ने निभाई।
समापन अवसर पर सिविल जज अचल प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल कोई भी हो, मनोबल मजबूत रखने से खिलाड़ी को विजय हासिल होती है। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, हॉकी इंडिया के जिला सचिव अवनींद्र सक्सेना, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद खां, निशीत सक्सेना, संजीव कटियार, अहमद मियां, मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें