फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: खंभे से टकरा एक्सप्रेस ट्रेन का चालक घायल, 45 मिनट खड़ी रही, दूसरा चालक आने पर हुई रवाना

Sun, 05 Sep 2021 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन से बाहर झांकते समय ट्रेन का ड्राइवर सांकेतिक पोल से टकरा गया। वह ट्रेन से बाहर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन दूसरे ड्राइवर ने ट्रेन रोकी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भरती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-अनवरगंज से कासगंज जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का सहायक चालक पटरी के किनारे खड़े खंभे से टकराकर घायल हो गया। उसे आरपीएफ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर खड़ी ट्रेन को 45 मिनट बाद दूसरा चालक लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन


घायल चालक बिहार का निवासी है। कानपुर अनवरगंज से कासगंज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार शाम करीब सवा छह बजे फतेहगढ़ स्टेशन से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। उसी समय बिहार प्रांत के पटना निवासी सहायक चालक पुरुषोत्तम (33) को पीछे डिब्बे में कुछ आवाज सुनाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन

वह इंजन की केबिन से निकला और पीछे की ओर झांकने लगा। इसी दौरान आंबेडकर कालोनी के सामने बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगते ही चालक पटरी और लोहे की नुकीले एंगल से बनी दीवार के बीच में जा गिरा। दुर्घटना होते ही दूसरे चालक रमेेश चंद्र ने ट्रेन को रोक दिया।

दौड़कर आसपास के लोग पहुंच गए। गार्ड पीके मीना भी पहुंचे और घायल चालक को ट्रेन पर रख लिया। कुछ ही देर में आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पहुंचे। वहीं से गुजर रहे भाजपा नेता शिवम दुबे ने ई-रिक्शा पर रखवा दिया। उसे आरपीएफ ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।

डॉ. अरिदमन सिंह ने बताया कि चालक की पीठ में गंभीर चोटें हैं। दुर्घटना के बाद रेलवे स्टेशन से दूसरे चालक को भेजा गया। इस दौरान 45 मिनट तक ट्रेन दुर्घटनास्थल पर ही खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि ट्रेन का आने का समय शाम 6:45 बजे है। मगर दुर्घटना की वजह से ट्रेन 7:20 बजे पहुंची। इसके बाद यहां से रवाना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें