बैंककर्मी के भी शामिल होने की आशंका
कैशियर की केबिन से 4.40 लाख रुपये गायब हो जाना बिना किसी बैंक कर्मी के मिलीभगत के संभव नहीं है। इसके अलावा पांच मिनट के लिए सीसीटीवी कैमरे किसने बंद किए। घटना को अंजाम देने के बाद कैमरे फिर से चालू कर दिए गए। इस दौरान हाल में लगा एक सीसीटीवी कैमरा चलता रहा। इससे घटना में किसी बैंक कर्मी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इन सभी सवालों के जवाब खोजने में जुट गई है। वह सभी बैंक कर्मियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
अप्रैल में भी कैशियर की केबिन से गायब हुए थे 52 हजार
बैंक से रुपये गायब होने की जानकारी पर अवकाश पर होने के बाद भी बैंक प्रबंधक रवि प्रताप वहां पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल को बताया कि अप्रैल में भी कैशियर की केबिन से 52 हजार रुपये गायब हो गए थे। तत्कालीन कैशियर ने अपने पास से रुपये जमा कर मामले का रफा-दफा कर दिया था।
‘एसबीआई से 4.40 लाख रुपये गायब होने के मामले में पुलिस की टीमें जांच कर रहीं हैं। शीघ्र जांच पूरी कर रुपये बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।’- दिलीप कुमार बिंद, कोतवाल मोहम्मदाबाद