फर्रुखाबाद। ठंड से बचने के रखी आग से झुलसकर पैरालाइसिस की शिकार वृद्धा की मौत हो गई। बहू उस समय बाजार से सब्जी लेने चली गईं थीं। वापस आने पर देखा तो कोहराम मच गया।
शहर के मोहल्ला गणेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी उर्मिला देवी (80) पैरालाइसिस का शिकार थीं। उनके पुत्र की 15 साल पहले मौत हो गई थी। बहू सरोज सक्सेना के पास रहतीं थीं। रविवार की सुबह सर्दी से बचाने के लिए बहू ने चारपाई के पास आग जलाकर रख दी और सरोज बाजार से सब्जी लेने चली गईं। इसी दौरान चारपाई के कपड़ों में आग लग गई।
इससे वृद्धा की झुलस कर मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजे घर बहू घर लौटी, तो देखकर कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सरोज की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि सरोज की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मोहल्ले के लोगों के सहयोग से जीवनयापन चल रहा था। वृद्धा बोलने में भी असमर्थ थीं।