फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। दो लाख रुपये व बाइक की मांग न पूरी होने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति सहित सात ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। महिला की शादी नौ माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी पूनम देवी की नौ माह पहले जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी सीपू से शादी हुुई थी। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर पूनम को प्रताड़ित करने लगे।
मांग न पूरी होने पर 18 फरवरी को ससुरालीजनों ने पूनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूनम ने मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। मां संगीता देवी ने दामाद सीपू, उसकी मां गुड्डन देवी, बहन रजनी, पिता छोटे
विज्ञापन
विज्ञापन

भइया, मुखो, रंजीत, सुशील के खिलाफ जहानगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पूनम का सीएचसी कमालगंज में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें