फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने दुकानदार को सरेबाजार पीटा

Tue, 20 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय के पास मोमोज दुकानदार को भाजपा का झंडा लगी लक्जरी कार से आए युवकों ने जमकर पीट दिया। सरेबाजार मारपीट से अफरातफरी मच गई। सपा नेता ने एसपी को घटना की जानकारी दी।  पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए।  पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन


जिला एटा थाना सोरंो के गांव दताई निवासी अंकित चौहान मोहल्ला बढ़पुर निवासी सचिन के यहां किराए पर रहता है। अंकित आवास विकास कालोनी में सपा कार्यालय के पास मोमोज की ठेली लगाता है। मंगलवार की शाम आवास विकास तिराहा स्थित एक गेस्टहाउस में भाजपा की मीटिंग थी। मीटिंग के बाद कार चालक गाड़ी को पीछे कर रहा था। इससे दुकानदार की टोक री टूट गई। इस पर अंकित की चालक से नोकझोंक हो गई।

कार चालक के बताने पर भाजपा का झंडा लगी लक्जरी कार पर सवार युवक उतरे और अंकित की लात घूंसों से पिटाई करने लगे। किसी ने भी दुकानदार को बचाने का प्रयास नहीं किया। जानकारी पर सपा कार्यालय में बैठे प्रवक्ता मंदीप यादव ने शहर कोतवाल को फोन किया।  उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हाेंने  एसपी विजय यादव को अवगत कराया। कुछ ही देर में शहर कोतवाल आरपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे। घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। मंदीप यादव ने बताया कि कोतवाल को कई बार कॉल की लेकिन उनका फोन नहीं उठा और सीओ सिटी का मोबाइल बंद था। इसके बाद एसपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें