फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। थाना क्षेत्र पूराकलंदर के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित चांदपुर हरिवंश गांव में शनिवार सुबह घर के चौखट तक भरे पानी को निकालने के लिए नाली की मिट्टी की खुदाई कर रहे एक युवक को लाठियों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटनास्थल का दौरा किया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है।
पूराकलंदर पुलिस को दी गई तहरीर के माध्यम से मृतक की पत्नी कुसुम ने कहा है कि बीते दिन बरसात के दौरान से ही उसके घर से लेकर चौखट तक पानी जमा हुआ था।
शनिवार सुबह पानी निकालने के लिए उसके पति मोहन लाल (50) नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके पति को लाठी से बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया।
मामले में पूरा कलंदर थाना प्रभारी विजय सेन सिंह का कहना है कि चांदपुर हरिवंश गांव में पानी निकालने और मिट्टी की खुदाई को लेकर की गई हत्या में मृतक की पत्नी कुसुम की तहरीर पर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। घटना की सूचना पर डीएम व एसएसपी ने गांव का दौरा किया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें