फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 महिलाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेरा बाजार। भाजपा की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर मनाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मिल्कीपुर ब्लाक सभागार में महिलाओं का सम्मान समारोह किया गया। इसमें मिल्कीपुर क्षेत्र की 71 महिलाओं को विधायक गोरखनाथ बाबा के पिता हरिशचंद ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जहां महिलाओं की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनीष मौर्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। सीडीपीओ विवेक शाही ने मिशन शक्ति एवं महिला जागरूकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी के संयोजन में हुआ।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सजीवन मिश्रा, अजीत मौर्य, अजीत जायसवाल, विवेक पांडे बब्बू, सुशील मिश्रा, अभिमन्यु मिश्रा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें