फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

विज्ञापन
अयोध्या-मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश व मौजूद पुलिस - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। थाना मवई के शेरपुर बघेड़ी के जंगल में बुधवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने एक बदमाश को भागते समय गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश जंगलों में फरार हो गया। इन बदमाशों के पास से एक पिस्टल, चार तमंचे, कारतूस व एक कार बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सीतापुर जनपद के रहने वाले हैं। घरों में चोरी व लूटपाट करते थे। इन्होंने बीते दिनों कोतवाली नगर के देवकाली इलाके में एक घर में चोरी की घटना के अलावा अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, लखीमपुर, सीतापुर सहित अन्य जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने फरार बदमाश के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मवई पुलिस को बुधवार सुबह लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश दुल्लापुर-उमापुर मार्ग से पड़ोसी जिला अमेठी में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे है। इस पर मवई थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव व एसटीएफ प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के शेरपुर बघेडी जंगल के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान आ रही एक सफेद कार में सवार लोगों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग दी। इसके बाद बदमाश कार से उतरकर फायरिंग करते हुुए भागने लगे। उनका पीछा कर रहे कांस्टेबल सुनील कुमार के हाथ में गोली लगने से वो घायल हो गया। इसके बाद पुलिस व स्वॉट टीम द्वारा की गई फायरिंग में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े।
इस दौरान दो अन्य बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। इसमें से एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा। पुलिस व बदमाशों के बीच यह फायरिंग करीब आधे घंटे तक चली। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल होने वाले बदमाश की पहचान सिराज खान निवासी खैरा थाना खैरा जनपद सीतापुर, रियाज खान व आमिर खान निवासी तंबौर थाना तंबौर जनपद सीतापुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि कासिम निवासी भदवा थाना मनगांव सीतापुर को भागते समय गिरफ्तार किया गया।
फरार होने वाले आरोपी की पहचान इसरार निवासी सुनाया थाना काकोरी जनपद लखनऊ के रूप में हुई। इस आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बताया कि बदमाशों के पास से एक पिस्टल, चार तमंचे, कारतूस, एक बिना नंबर की सफेद रंग की कार, कार के अंदर से ताला तोड़ने वाली सरिया, दो पेचकस, दो नंबर प्लेट बरामद हुई हैं।
एसएसपी के अनुसार यह सभी घरों में घुसकर चोरी व लूटपाट की वारदात करते थे। इन्होंने कोतवाली नगर के देवकाली इलाके में स्थित एक घर में चोरी की वारदात करना कबूल किया है। पूछताछ में पता चला कि यह सभी अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, सीतापुर सहित अन्य जगहों पर बड़ी घटनाएं कर चुके हैं, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

अयोध्या-मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश व मौजूदीपुलिस- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें