फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दशहरे पर मुख्यमंत्री योगी दे सकते हैं करोड़ों की सौगात, तैयारी में जुटा विकास प्राधिकरण

Wed, 28 Jul 2021 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में विकास की लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की 24 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं। विजन डॉक्यूमेंट के तहत 11 प्रमुख योजनाओं के फाइनल डीपीआर तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी को आध्यात्मिक मेगा सिटी व विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी बनाने की प्रस्तावित योजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशहरे के दिन लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। इसकी तैयारी में अयोध्या विकास प्राधिकरण लगा है।

विज्ञापन


साथ ही 15 अक्तूूबर को मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम का प्रस्ताव बन रहा है। साथ ही 15 अक्तूूबर को मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम का प्रस्ताव बन रहा है। इसमें विजन डॉक्यूमेंट की प्रस्तावित योजनाओं के साथ समस्त विभागों की पूर्ण व प्रस्तावित योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हो सकता है। हालांकि अभी इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति ली जानी है।

अयोध्या में विकास की लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं। इसमें केंद्र व राज्य सरकार की 24 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं। विजन डॉक्यूमेंट के तहत 11 प्रमुख योजनाओं के फाइनल डीपीआर तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


इनको अगस्त माह तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसमें सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट में व्यवस्था की जा चुकी है। इसके अलावा धर्मार्थ कार्य के तहत भी अयोध्या के विकास के लिए बजट मिला है। इन सबके अलावा अयोध्या के विभिन्न विभागों की पूर्ण व प्रस्तावित योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इसमें नगर विकास विभाग व जिला पंचायत समेत, अयोध्या विकास प्राधिकरण, नगरीय विकास अभिकरण, जल निगम समेत की कई प्रमुख विभागों की योजनाएं पूर्ण हो रही हैं।

इसके अलावा बहुत सी प्रस्तावित योजनाओं पर कार्य शुरू हो रहा है। विकास प्राधिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 192 मकान व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 48 मकान लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण की ओर से शहर की दो प्रमुख कॉलोनी कौशलपुरी व साकेतपुरी में सात करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यह अगले माह तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

नामागि गंगे परियोजना के तहत शहर के आठ तालाबों का सुंदरीकरण व आर्ट वर्क का कार्य भी जल्द शुरू होना है। इन सब कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कराने की तैयारी में अयोध्या विकास प्राधिकरण जुटा है। विकास प्राधिकरण 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री से योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कराने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसकी अनुमति मुख्यमंत्री की ओर से नहीं मिली है। मुख्यमंत्री की ओर से अनुमति मिलते ही कार्यक्रम फाइनल होगा।

अयोध्या में विजन में प्रस्तावित योजनाओं के इतर सिर्फ अयोध्या विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं का भी लोकार्पण समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित कर सकता है। अगले दो माह में विकास प्राधिकरण के लगभग 35 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं तैयार हो जाएंगी। अगर विजन डॉक्यूमेंट के कार्यों में देरी होती है तो अयोध्या विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं के लिए लोकार्पण कार्यक्रम कर सकता है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण अपनी योजनाओं को मुहूर्त रूप देने में लगा है। अक्तूबर माह से पूर्व अधिकांश योजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद है। प्राधिकरण मुख्यमंत्री से योजनाओं का लोकार्पण कराना चाहता है। इसकी तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री से 15 अक्तूबर के लिए कार्यक्रम मांगा जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।- आरपी सिंह, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें