फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीबुलियन कंपनी का फरार एमडी गिरफ्तार

विज्ञापन
13-अयोध्या-पुलिस की गिरफ्त में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कुमारगंज पुलिस ने फरार चल रहे अनीबुलियन व आईविजन कंपनी के एमडी धरनीधर उपाध्याय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में अयोध्या समेत अन्य कई जिलों में केस दर्ज था। आरोपी पर अयोध्या पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

थाना कुमारगंज प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अनीबुलियन, आईविजन नाम से फ्राड कंपनी बनाकर लोगों का करोड़ों रुपये हड़पने वाले उक्त कंपनी के एमडी धरनीधर उपाध्याय निवासी कस्बा कुमारगंज के खिलाफ अयोध्या समेत सुलतानपुर, अमेठी, लखनऊ, देवरिया, समेत अन्य जिलों में कई केस दर्ज हैं। आरोपी दो वर्ष से फरार था। आरोपी पर अयोध्या पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार को मुखबिर ने आरोपी के कस्बा कुमारगंज में होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना कुमारगंज में धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में तीन, कोतवाली नगर में एक व थाना इनायतनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं।
जालसाजी व धोखाधडी में गिरफ्तार
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि 18 मई को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पंकज वर्मा निवासी धुसिया हथिगो थाना हैदरगंज के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया था। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को देवकाली बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें