इटावा। चंबल की बाढ़ से प्रभावित हुए गांवों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने राहत सामग्री बांटी।
चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पीड़ित गांवों में नियमित तौर पर खाना पहुंचाने के लिए हनुमंतपुरा चौराहे पर कम्युनिटी किचन का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिव किशोर यादव, प्रधान राजेश यादव, डॉ.भूपेंद्र दिवाकर, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
गांव मडै़या पछांयगाव, बसवारा, मडै़या बढ़पुरा में पहुंचकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवप्रताप राजपूत के नेतृत्व में बाढ़ से पीड़ित लोगों को लंच पैकेट के साथ आलू, आटा आदि राहत सामग्री वितरण की। इस दौरान बृजमोहन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य दौलतराम बघेल, अवनीश राजपूत, राजेश प्रजापति, ग्राम प्रधान बरौली नीरज यादव, राधाकृष्ण, विपिन, अंशुल किसान यादव, पंकज, चंदन आदि मौजूद रहे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार चेयरमैन हाकिम सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में समाजवादी रसोई के माध्यम से कालेश्वर की गढिया, कचहरी, नींवरी, मचल की मड़ैया आदि गांवों में जाकर पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव, सोनू प्रधान बंसरी आदि रहे।