फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या की आरोपी भतीजे पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में ताऊ की लाठी से पीटकर हत्या करने पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगला सुंदर गांव निवासी अनवीर का शुक्रवार दोपहर जानवर बांधने को लेकर अपने भाई जयवीर से झगड़ा हो गया था। इस दौरान उनके ताऊ जवाहर लाल के बेटे सुखवीर ने दोनों चचेरे भाइयों को समझाने का प्रयास किया तो सुखवीर से अनवीर झगड़ा करने लगा।
तभी जवाहर लाल अपनी पत्नी बुधा देवी के साथ खेत से घर लौटे। भतीजों व बेटे के बीच झगड़ा होता देख उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया। तभी आरोपी अनवीर ने अपने ताऊ जवाहरलाल के सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी और ताई को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाहर लाल के बेटे शिवकुमार की तहरीर पर आरोपी अनवीर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे शिवकुमार ने आरोपी चचेरे भाई अनवीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले की विवेचना लखना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार कर रहे हैं। वही घायल बुधा देवी का महेवा अस्पताल में इलाज चल रहा था, शनिवार को हालात गंभीर होने से उन्हें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया।
शनिवार को दो अक्तूबर की छुट्टी व तीन अक्तूबर को रविवार होने से अस्पताल में भी अवकाश है, इसके चलते वृद्धा बुधा देवी का सोमवार को एक्सरे हो सकेगा। इसलिए वृद्धा को उसके घर भेज दिया गया। वहीं शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक जवाहरलाल का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें