फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गो माता की पूजा अर्चना कर उतारी आरती

विज्ञापन
बकेवर में गोशाला में पूजा अर्चना करते पशु चिकित्सकगण - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को गोपाष्टमी मनाई गई। श्रद्धालुओं ने गो माता को वस्त्र धारण कराया, फूलों की माला पहनाई। तिलक लगाकर आरती उतारी।
विज्ञापन

गायों को हरा चारा, गुड़ व केला खिलाकर आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि गाय के गर्भ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। शहर में प्रकाश नगर (महेरा चुंगी) स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुजारी सुभाष चंद्र दीक्षित ने पत्नी उमा के साथ गाय की पूजा-अर्चना की।
बकेवर में आश्रय स्थलों पर गो पूजन किया गया। पशु चिकित्सकों ने गायों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसके अलावा नगर पंचायत की गोशाला पर चेयरमैन विनोद कुमार दोहरे, ईओ अजय कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सोमेश निगम, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. अनिल वीर सिंह चौहान ने गायों को गुड़ व केला खिलाकर पूजन किया।
विज्ञापन

ग्राम बहादुरपुरघार में गो आश्रय स्थल में ग्राम प्रधान देवानंद शर्मा, सचिव मनोज मिश्रा, हर्राजपुर में सचिव अनुज कुमार ने ग्राम धर्मपुरा में ग्राम प्रधान पिंटू सचिव आलोक कुमार ने गायों का तिलक व माला पहनाकर गुड़, केला खिलाकर पूजन किया।
इस अवसर पर गौ आश्रयस्थल नगर व ग्राम पंचायत स्तर पर हरे चारे, चूरी, चोकर व गुड़ आदि की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभासद अनिल तिवारी, स्वीकृत शरण, सुधीर त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

शहर में गोमाता की पूजा करते सुभाष चंद्र दीक्षित व उमा दीक्षित- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें