फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों से खफा बीडीओ ने काटा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। सचिवों की लापरवाही को लेकर आखिरकार बीडीओ का गुस्सा फूट पड़ा। सख्त लहजे में हिदायत दी कि कार्यप्रणाली में सुधार करें वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहने पर छह ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने का फरमान जारी किया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलाई गई थी।
बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा के दौरान क्षेत्र में प्राइमरी विद्यालयों की अधूरी पड़ी बाउंड्रीवाल और आवासों की जिओ टैग न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के रखरखाव, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की ीमी गति और पंचायत भवनों पर नवनियुक्त पंचायत सहायकों से काम न लेने को लापरवाही माना।
इस बैठक में बिना सूचना के छह पंचायत सचिव गैरहाजिर रहे। उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। बैठक में ऑडिटर राजकुमार के अलावा ग्राम सचिव तकनीकी सहायकों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।
वहीं, बैठक में सचिव महेवा बृजेंद्र वीर सिंह, खंड प्रेरक मीनाक्षी चौहान, सचिव विवेक चौधरी, विजय रतन, आलोक कुमार, प्रवीण शाक्य, मनोज मिश्रा, उमाकांत, अंकिता चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें