फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्यों का ठीक से पालन करना देशभक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अपनी संस्कृति और संस्कारों के संवर्धन के लिए अंत्याक्षरी जैसी प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिलना ही चाहिए। कर्तव्यों का ठीक ढंग से पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा के एक हाल में आयोजित संस्कृति सप्ताह में पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजानंद शर्मा ने उपरोक्त बात कही। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद ऐसा संगठन है जो संस्कृति, संस्कार और देशभक्ति का प्रसार कर बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के प्रयासों में लगा है।
प्रांतीय संयुक्त मंत्री सत्यप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अच्छे संस्कार समाज का अच्छा मार्गदर्शन करते हैं। सप्ताह प्रभारी बीके सिंह ने संस्था का परिचय दिया। संयोजक विनय कुमार पांडेय और संजय मिश्रा रहे।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित, कोषाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, इंद्रनारायण पांडेय, अनुराग असफल, सुधीर मिश्र व राजीव लोचन दीक्षित का विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रांतीय संरक्षक विवेक कुलश्रेष्ठ ने किया।
इस मौके पर प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में पुलिस मॉर्डन स्कूल को प्रथम, अर्चना मेमोरियल स्कूल को द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल स्कूल को प्रथम, सेविन हिल्स स्कूल को द्वितीय एवं पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों की टीम को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें