फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यकारिणी में होगा बदलाव: संजीव राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा सभी प्रकोष्ठों के गठन के बाद विधानसभा चुनाव में जनपद की तीनों सीटों पर सम्मानजनक जीत हासिल करने के लिए पूरी दमदारी के साथ उतरेगी। यह बात जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने मंगलवार को शहर में रघुनाथ नगर (तकिया) स्थित एक होटल में मीडिया से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए संजीव राजपूत ने कहा कि सभी मोर्चों का गठन होते ही सभी चुनावी तैयारियों में लग जाएंगे। जिला कार्यकारिणी के बारे में कहा कि बदलाव तो किया जाएगा। उन्होंने सप्ताह भर के अंदर जिला कार्यकारिणी गठित करने की बात कही।
वार्ता में जिलाध्यक्ष ने भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के नवनियुुक्त जिलाध्यक्षों से भी मीडिया का परिचय कराया। इनमें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी उर्फ संजू, ओबीसी जिलाध्यक्ष मुनेश बघेल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रईसुद्दीन राइन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयवीर दोहरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी शामिल हैं। वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, जिला मंत्री डा. ज्योति वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें