फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का कटघरे में खड़ा किया

विज्ञापन
फोटो संख्या 16- जिला सहकारी बैंक की बैठक में भाग लेते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सपा में पिछले सप्ताह माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व भतीजे शामिल हो गए। इस मुद्दे पर प्रसपा प्रमुख को कोई बुराई नजर नहीं आ रही है। सोमवार को जिला कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल सिंह ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। मैंने तो पहले भी कई लोगों को जोड़ने की कोशिश की थी। इसमें कोई बुराई नहीं है। हम तो चाहते हैं इनका बड़ा संगठन बने।
विज्ञापन

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में विपक्षी दलों पर सत्ता पक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। यह आंदोलन सिर्फ किसानों का है। किसानों
के मंच पर अभी तक कोई राजनीतिक दल नहीं पहुंचा है। प्रमुख विपक्षी दल किसानों के मुद्दे को बेहतर ढंग से नहीं उठा पा रहे हैं। सत्ता पक्ष के गलत फैसलों का विरोध करना ही विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि कोई गलत कानून बनता है तो सभी दलों को एकमत होकर पुरजोर विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

आगरा जिला जेल में निरुद्ध विधायक विजय मिश्रा और कमलेश पाठक से मुलाकात पर प्रसपा प्रमुख ने कहा कि सरकार ने बदले की भावना से इन लोगों पर कार्रवाई की है। परिवर्तन रैली के आगे के कार्यक्रम पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा जब पंडित जी मुहूर्त निकाल देंगे, रथ निकल पड़ेगा। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है। जब समय नजदीक आएगा पता चल जाएगा। अभी इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें