फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेना जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शनिवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज के सभागार में गोष्ठी एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पोषण के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एडीआईओएस डा.मुकेश कुमार ने कहा कि सही पोषण देश रोशन के इस नारे को उसकी सार्थकता प्रदान कर सकता है। प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने कहा कि 30 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत व अन्य सरकारी भवनों में खाली भूमि पर पोषण वाटिका बनाने के लिए पौधे लगाए जाते है।
मुख्य वक्ता डा.उमा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं अपने पति और बच्चों की देखभाल तो करती है लेकिन अपना ध्यान रखना भूल जाती है। ऐसे में उन्हें वनस्पति औषधियां, सहजन, दूब जैसे कई पौष्टिक आहार की जरूरत है। खाने में बथुआ साग, पालक, नीबू, आम, आंवला, अमरूद आदि का सेवन जरूर कराना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण पर आधारित बच्चों ने पोस्टर प्रदर्शनी सजायी। जिसमे जूनियर तथा सीनियर वर्ग के छात्र, छात्राओं को 5-5 के समूह में चयनित कर प्रतीक चिन्ह देकर प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। 25 छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
गोष्ठी में सुशील कुमार दुबे, शिवपाल कुशवाहा, आलोक विधौलिया शीतल माहेश्वरी, आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी इटावा सोनी यादव, अरविंद त्रिपाठी, स्मिता यादव, कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें