फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल गंधक मिलने पर किराना दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कस्बे के गली गोदाम में 21 सितंबर को किराना दुकान समेत तीन दुकानों व उनके ऊपर बने मकानों में आग लग गई थी। यहां एक के बाद एक सात धमाके हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने किराना दुकानदार के मकान से डेढ़ क्विंटल गंधक बरामद किया था। नियम व शर्तों का उल्लंघन करने पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने उसे शनिवार सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया।
भरथना के गली गोदाम निवासी अनिल पोरवाल की किराना दुकान में 21 सितंबर को आग लग गई थी। अनिल व उनके कर्मी ने दुकान से भागकर अपनी जान बचाई थी।
आग ने अशोक की इलेक्ट्रानिक दुकान और प्रदीप के गन हाउस व उनके नीचे तल बनी किराना दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। किसी तरह फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन

आग बुझाने में किराना दुकान में हो रहे धमाकों के चलते तीन दमकल कर्मी भी झुलस गए थे। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अनिल पोरवाल के नेविलगंज मोहल्ले में स्थित दूसरे मकान पर छापा मारा था।
विज्ञापन

जहां डेढ़ क्विंटल गंधक बोरियों में भरा हुआ मिला था। थाना प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि अनिल के पास दस किलोग्राम गंधक रखने का लाइसेंस था।
जबकि यह दूसरे मकान में डेढ़ क्विंटल ज्यादा गंधक छुपाकर रखे था। लाइसेंस की शर्तों व नियमों का उल्लंघन करने पर अनिल पोरवाल के खिलाफ हेड कांस्टेबल शराफत बेग ने विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अनिल को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें