फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरब्रिज में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, बस और एंबुलेंस फंसी

विज्ञापन
जलभराव में फंसी आगरा फोर्ट डिपो की बस में पीछे से धक्का लगाती जेसीबी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश कुछ वक्त के लिए ‘आफत की बारिश’ जैसी साबित हुई। मैनपुरी क्रासिंग पर अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर गया। दोपहर एक बजे रोडवेज बस और उससे पहले एंबुलेंस जलभराव में फंस र्गइं। जेसीबी की मदद से बस व एंबुलेंस को सुरक्षित निकाला गया। बस यात्रियों को दूसरी बस कानपुर रवाना किया गया। एंबुलेंस सवार गर्भवती को दूसरी एंबुलेंस से अस्पताल भेज गया।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट डिपो की आगरा से कानपुर जा रही बस में 30 यात्री बस में अंदर ही फंसे रहे। यात्रियों का शोरगुल सुनकर क्षेत्रीय लोगों ने बस फंसे होने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। करीब एक घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची। जेसीबी ने रेस्क्यू कर बस को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद ही यात्रियों की जान में जान आई। कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
क्रेन ने आगरा फोर्ट डिपो की बस को वर्कशाप पहुंचाया। इससे पहले 12 बजे एंबुलेंस भी पानी में फंस गई। एंबुलेंस से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। जेसीबी की मदद से एंबुलेंस को पानी से बाहर निकाला गया। गर्भवती महिला को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा
सुबह दस बजे के बाद अचानक से आए काले बादल करीब आधा घंटा बाद जोरदारी से बरसने लगे। इस दौरान काफी देर तक झमाझम बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें भी हर बार की तरह देखने को मिलीं। कुल मिलाकर करीब पांच घंटे से अधिक समय तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। ठंडी हवाएं चलती रहीं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व बारिश होने की वजह से जो दुकानदार झांकी व अन्य सामान की दुकानें लगाए रहे और ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे थे, उतने दिन भर होने वाली बारिश की वजह से ग्राहक नजर नहीं आए। हालांकि कुछ लोग बरसाती, रेनकोट और छाता लगाकर खरीदारी करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें