फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान और बाजारा की फसल को मिला फायदा

विज्ञापन
खेत में लहलहाती धान की फसल - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। रविवार को हुई बारिश से किसान काफी खुश दिखाई पड़े। वह बारिश को धान व बाजरा की फसल के लिए लाभदायक बता रहे हैं। बताया कि धान की फसल में अब पानी नहीं लगाना पड़ेगा। फसल में कीट रोगों के बढ़ने से भी किसान चिंतित थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों में नाथूराम, हरविलास, सुरेंद्र, रामनाथ, नरेश कुमार आदि का कहना है कि बारिश से फसल को जो लाभ मिलता है, वह नहर व नलकूप की सिंचाई करने से नहीं मिलता। बारिश का पानी पौधे पर पूरी तरह गिरता है, जिससे पौधे पर अच्छा असर पड़ता है, पौधे की वृद्धि अच्छी होती है। पिछले कुछ दिनों से पानी नहीं बरसने से धान की फसल में कीट रोगों की अधिकता बढ़ रही थी। बारिश से कीट पतंगा रोग अब कुछ दिनों के लिए खत्म हो जाएंगे। बाजरा की फसल के और सरसों की बुवाई की तैयारी के लिए भी बारिश लाभदायक है। खेत की जुताई अच्छे से हो सकेगी।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह का कहना है कि बारिश का पानी किसानों की फसल के लिए सबसे उत्तम होता है। बरसात के पानी से फसल के रोग भी नष्ट हो जाते हैं। अगर बारिश दो-तीन दिन और होती है तो धान की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें