फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में 33 केवी लाइन के पांच पोल गिरे, कई गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
फोटो संख्या 07- भरथना से महेवा जाने वाली लाइन के टूटे पोल की मरंमत कराते विद्युत विभाग के अधिकारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बकेवर। भरथना 220 केवी उपकेंद्र से महेवा व निवाड़ीकला बिजली घर को आने वाली 33 हजार केवीए की लाइन के पांच पोल गिर गए। इस कारण रविवार दोपहर से क्षेत्र के करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात महेवा बिजली घर को टकरूपुरा से जोड़ कर गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन निवाड़ी कला बिजली घर सोमवार देर शाम तक चालू नहीं हो सका। इस कारण गांवों में अंधेरा फैला रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भरथना के पास स्थित पागल बाबा मंदिर के पास 220 केवीए सबस्टेशन से महेवा बिजली घर जाने वाली 33 हजार केवीए की लाइन के दो पोल टूट कर गिर गए। जबकि निवाड़ी कला बिजली घर जाने वाली लाइन के तीन पोल टूटकर गिर गए। इस कारण महेवा बिजली घर के पांच फीडरों के 45 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जबकि निवाड़ीकला बिजली घर के दो फीडरों से जुड़े 25 गांव अंधेरे में डूब गए। जिस स्थान पर पोल गिरे, वहां पानी भरा होने के कारण देर रात तक पोल बदलने का काम शुरू नहीं हो सका। फाल्ट के चलते महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ीकला कस्बों की बिजली आपूर्ति रात करीब 12 बजे तक ठप रही। इसके बाद विद्युत अफसरों ने 132 केवीए सब स्टेशन टकरूपुर से महेवा बिजली घर की लाइन जुड़वाकर आपूर्ति चालू करा दी लेकिन निवाड़ी कला बिजली घर ठप रहा।
एसडीओ भूप सिंह ने बताया जिस स्थान पर 33 हजार केवीए लाइन के पोल गिरे हैं। उस स्थान पर काफी पानी भरा है। जलभराव होने के कारण ही पोल गिर गए। पानी भरे होने के कारण फाल्ट को सही नहीं किया जा सका। उनके स्थान पर दूसरे पोल को लगाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। महेवा उपकेंद्र को टकरूपुर 132 केवीए से जोड़कर फिलहाल आपूर्ति चालू करा दी गई है। निवाड़ीकला बिजली घर की आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें