फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ी मिली सिपाही की चोरी गई सरकारी पिस्टल

Thu, 21 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने की ब्रो मोबाइल में पदस्थ सिपाही की चोरी गई सरकारी पिस्टल लोहन्ना चौराहे के पास होटल के पीछे झाड़ियों से बरामद की गई है। सात दिन पहले सिपाहियों के खाना खाते समय यहीं से पिस्टल चोरी हुई थी। 
विज्ञापन


ब्रो मोबाइल पर तैनात सिपाही बिजेंद्र सिंह 14 मई की रात करीब आठ बजे अपनी ड्यूटी पर निकला था। 9 बजे वह लौहन्ना चौराहे पर खाना खाने के लिए पहुंचा। खाना खाते समय उसने पिस्टल निकालकर चारपाई पर रख दी। खाना खाने के बाद जब वह हाथ धोने के लिए चला गया तभी किसी ने पिस्टल पार कर दी।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि पिस्टल बरामद करने के लिए कई संदिग्ध लोगाें से पूछताछ की गई थी। माना जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण चोर ने पिस्टल होटल के पीछे झाड़ियों में फेंक दी।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को एक ट्रक का क्लीनर शौच के लिए होटल के पीछे गया तो उसने पिस्टल पड़ी देखी। और जानकारी होटल मालिक को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा पिस्टल को बरामद कर लिया।

अधीनस्थों को लगाई फटकार
इटावा। सिविल लाइन थानाध्यक्ष विनोद यादव ने गुरुवार को अधीनस्थों की बैठक ली। कार्य में लापरवाही बरतने पर कुछ दरोगाओं को कड़ी फटकार लगाने के साथ सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुरुवार को थानाध्यक्ष ने अपने कमरे में ही दरोगाओं की बैठक ली। एचसीपी रामचंद्र शुक्ला क ो लापरवाही पर डांट सुननी पड़ी। दरअसल बुधवार की रात क ो फ्रेंडस कालोनी में अमित चौहान के खोखे के चोरो ने ताले तोड़ दिए थे। जानकारी होने पर उसने चौकी पर जाकर सूचना दी।

एचसीपी रामचंद्र शुक्ला ने उसे थाने जाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम जाने की सलाह दी। इस मामले को घोर लापरवाही माना गया है। थानाध्यक्ष ने श्री शुक्ला को चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गलती आगे हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा मंगलवार को हाइवे पर डीसीएम तथा ट्रैक्टर की टक्कर में घायलों को अस्पताल भेजने में भी पुलिस कर्मचारियाें की लापरवाही सामने आई थी। इस संबंध में भी थानाध्यक्ष ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियाें को कड़ी फटकार लगाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों को तत्काल मदद मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें