पीड़ित बालिका के पिता ने बताया कि बुधवार की रात वह अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। उसकी 13 वर्षीय पुत्री अपनी छह वर्षीय बहन के साथ आंगन में सो रही थी। आधी रात में पड़ोस में रहने वाला परवेज और उसका भतीजा औसाफ किसी तरह कुंडी खोलकर घर में घुस आए। परवेज ने पुत्री के सीने पर तमंचा रखकर उसका मुंह बंद कर दिया और शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। फिर दोनों ने बारी बारी से दुराचार किया। आहट होने पर जब वह छत से उतर कर नीचे आए और ललकारा तो दोनों आरोपी भागने लगे। उन्होंने औसाफ को दौड़ाकर दबोच लिया, लेकिन बाद में वह भी छुड़ाकर भाग निकला। शोरशराबा होने पर गांव के तमाम लोग जमा हो गए। एसओ शमशाद अहमद ने बताया कि बालिका की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता की हालत ठीक है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसओ के अनुसार पीड़ित ने अलग-अलग तीन तहरीरें पुलिस को दीं थीं। तीनों तहरीरों में आरोपियों की अलग-अलग संख्या लिखी गईं थीं। बाद में पीड़ित ने चौथी तहरीर शाम करीब साढ़े तीन बजे दी, जिस पर उसकी सहमति से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रात थाने से लौटाया
पीड़ित के पिता ने बताया कि वह रात में ही पुत्री को लेकर थाने गए और पुलिस को पूरी घटना बताई। उसकी पुत्री की हालत खराब थी। फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, तहरीर तक नहीं ली और सुबह आने की बात कहकर थाने से भगा दिया। सुबह जब वह थाने गए तो पहले पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में टालमटोल की। बाद में दबाव बनवाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।
.
पीड़ित की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
- जेके शाही, एसपी
बालिका के निजी अंगों पर कोई चोट व घाव के निशान नहीं मिले हैं। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है। स्लाइड भी बनाई गई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
- डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला महिला अस्पताल